Skip to content
Friday, 30 October 2026
अंतर्राष्ट्रीय मध्य प्रदेश

भारत में ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का प्रमुख निकाला पाकिस्तान का वर्दीवाला

2 min read
Text Size:

लाहौर- पाकिस्तान की एंटी-नारकोटिक्स फोर्स (एएनएफ) ने भारत में ड्रग्स तस्करी करने वाले एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ कर दिया। इसके साथ ही वर्दी में एक अंडरवर्ल्ड डॉन का भी पता चला है। ड्रग-तस्करी नेटवर्क को कोई और नहीं बल्कि लाहौर पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स विंग के प्रमुख मजहर इकबाल द्वारा संचालित हो रहा था। अधिकारियों ने बताया कि इकबाल के नेतृत्व वाला नेटवर्क ड्रोन का इस्तेमाल करके भारत में ड्रग्स, विशेष रूप से हेरोइन की तस्करी करता था।
पूर्व पुलिस उपाधीक्षक इकबाल, लाहौर पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स इन्वेस्टिगेशन यूनिट का नेतृत्व कर रहे थे, जब एएनएफ ने ड्रग-तस्करी रैकेट का खुलासा किया। 1994 के बाद से, इकबाल को अवैध गतिविधियों में शामिल होने के कारण छह बार सेवा से बर्खास्त कर 45 बार निलंबित किया गया था। उसके खिलाफ ज्यादातर मामले मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े हैं। आश्चर्य की बात है कि इतने संदिग्ध ट्रैक रिकॉर्ड के बावजूद इकबाल को लाहौर पुलिस के मादक द्रव्य विरोधी विभाग का प्रमुख पद दिया गया था। पाकिस्तान के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इकबाल ने इन अवैध गतिविधियों के जरिए काफी संपत्ति अर्जित की है।

नेटवर्क के भंडाफोड़ की घोषणा पिछले हफ्ते पाकिस्तानी रेंजर्स ने की थी।  रेंजर्स ने कथित तौर पर मादक पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी की कोशिश करने के आरोप में पाकिस्तानी क्षेत्र के अंदर छह भारतीयों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार तस्करों में से चार गुरमीत सिंह, शिंदर सिंह, जुगिंदर सिंह और विशाल जग्गा पंजाब के फिरोजपुर के रहने वाले हैं, जबकि रतन पाल सिंह और गर्वेंदर सिंह क्रमशः जालंधर और लुधियाना से हैं।
अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार भारतीयों से पूछताछ के बाद इकबाल के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई। हालांकि, अधिकारी इकबाल को गिरफ्तार नहीं कर पाए क्योंकि उसने गिरफ्तारी से पहले ही जमानत ले ली थी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि इकबाल और उसके नेटवर्क ने ड्रोन का उपयोग करके पाकिस्तानी शहर कसूर से भारत तक नशीली दवाओं के ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा प्रदान की। जांच से पता चला है कि मजहर इकबाल ड्रोन के माध्यम से 30 किलोग्राम से अधिक हेरोइन भारत पहुंचाने में शामिल था और उस अपने काम के लिए दुबई में पेमेंट मिलता था।  इकबाल ने कथित तौर पर अरबों रुपये की संपत्ति अर्जित की है। उनके पास शानदार कारों का एक बेड़ा भी है और वह लाहौर के पॉश डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी में चार कनाल के घर में रहते हैं।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply