Skip to content
Thursday, 22 October 2026
कृषि मध्य प्रदेश

खरीफ फसलों की बुआई का रकबा पिछले साल की तुलना में 0.48 लाख हेक्टेयर बढ़ा

2 min read
Text Size:

देश में खरीफ फसलों की बुआई का क्षेत्रफल सितम्बर, 2023 तक पिछले साल की तुलना में 0।48 लाख हेक्टेयर बढ़ गया। कृषि मंत्रालय की तरफ से जारी ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक 2023 तक खरीफ फसलों की बुआई का कुल क्षेत्रफल 1088।50 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि पिछले साल इस दिन तक खरीफ फसलों की बुआई का कुल क्षेत्रफल 1088.02 लाख हेक्टेयर रिकॉर्ड किया गया था।
कृषि मंत्रालय के मुताबिक देश में चावल की बुआई इस साल तक 403.41 लाख हेक्टेयर में की जा चुकी है, जबकि इस दिन तक पिछले साल 392.81 लाख हेक्टेयर इलाके में चावल की बुआई की गयी थी। यानि, इस साल चावल की बुआई पिछले साल के मुकाबले 10.60 लाख हेक्टेयर ज्यादा इलाके में रिकॉर्ड की गई है।
मध्यप्रदेश में पिछले साल के मुकाबले 2023 तक चावल की बुआई 1.48 लाख हेक्टेयर ज्यादा इलाके में हुई है जबकि राजस्थान में चावल की बुआई का क्षेत्रफल दस हज़ार हेक्टेयर ज्यादा रहा है। दलहन की फसलों की बुआई देश में पिछले साल के मुकाबले इस साल तक घट गई है। सरकारी आकड़ों के मुताबिक इस साल तक दलहन की फसलों की कुल बुआई 119.91 लाख हेक्टेयर रही, जबकि इस दिन तक पिछले साल दलहन की फसलों की कुल बुआई 131.17 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में हो चुकी थी। यानि पिछले वर्ष की तुलना में इस साल तक दलहन का फसलों की बुआई का क्षेत्रफल 11.26 लाख हेक्टेयर कम रहा है।
मध्यप्रदेश में तक दलहन की फसलों की बुआई में गिरावट 3.72 लाख हेक्टेयर रही, हालांकि राजस्थान में दलहन की फसलों की बुआई 1.31 लाख हेक्टेयर में बढ़ गई। जहां तक श्रीअन्न और मोटे अनाज का सवाल है, मध्यप्रदेश में तक इन फसलों की बुआई 1.68 लाख हेक्टेयर बढ़ गई जबकि राजस्थान में इनकी बुआई 0.17 लाख हेक्टेयर में घट गई।
तक राजस्थान में तिलहन की फसलों की बुआई 0।81 लाख हेक्टेयर ज्यादा इलाके में दर्ज हुई है जबकि मध्यप्रदेश में 0.17 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई है। राजस्थान में कपास की बुआई 1।08 लाख हेक्टेयर ज्यादा इलाके में हुई, जबकि मध्यप्रदेश में 0.25 लाख हेक्टेयर की बढ़ोतरी दर्ज़ की गई।

179 Views
What do you think?

Leave a Reply