हर्षोल्लास से मनेगा जंभेश्वर भगवान का 573वां जन्मोत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरु जंभेश्वर भगवान के 573वां जन्मोत्सव एवं श्री कृष्णा जन्माष्टमी महोत्सव के पावन पर्व पर बिश्नोई समाज द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसके निमित्त आज जंभेश्वर मांगलिक भवन तवा कॉलोनी हरदा में श्री आत्माराम पटेल अध्यक्ष मध्यक्षेत्र बिश्नोई सभा की अध्यक्षता में बैठक रखी गई। जिसमे यह तक किया गया कि नार्मदीय धर्मशाला से यात्रा प्रारंभ होकर घंटाघर, चाण्डक चौराहा, प्रताप टॉकीज चौराहा से होकर जभेश्वर मांगलिक भवन तवा कॉलोनी पर समापन होगा। सभी सामाजिक बंधुओं से आग्रह किया कि सफेद वस्त्र एवं सफेद टोपी पहनकर ही यात्रा में शामिल हो। इस बैठक में सूरज बिश्नोई, राजेश गोदारा, सुरेंद्र पटेल, राहुल जांगु एवं बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित थे।

138 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!