यात्रियों से अधिक किराया वसूलने पर की चालानी कार्यवाही

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला कलेक्टर एवं परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान के निर्देश पर परिवहन विभाग की जांच टीम द्वारा हरदा- छीपाबड़ मार्ग पर बसों में यात्रियों से अधिक किराया लेने वाली बसों पर चालानी कार्यवाही की गई। चैकिंग अभियान के दौरान यात्रियों की सुविधाओ के तहत बसों को जांचा गया, जांच में 12 बसों की जांच में 5 बसों में अधिक किराया एवं क्षमता से अधिक सवारी पाए जाने पर चालानी कार्यवाही करते हुए 6 रुपए का राजस्व वसूला गया। आरटीओ अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि यात्रियों की संख्या अधिक होने पर बस संचालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने पर परिवहन विभाग द्वारा चालानी कार्यवाही लगातार की जा रही है।

162 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!