स्टेट लेवल पर महर्षि ज्ञानपीठ के 5, संभाग में 3 खिलाड़ी चयनित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। संभाग स्तरीय अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर स्थानीय महर्षि ज्ञानपीठ के 8 खिलाड़ियों का स्टेट लेवल पर चयन हुआ है। जानकारी के अनुसार महर्षि ज्ञानपीठ की 5 छात्राओं का अंडर-19 फुबॉल में स्टेट लेवल के लिए चयन हुआ है। इसमें सिद्धिका विश्नोई, मीनाक्षी रायखेरे, दिव्यांशी राजपूत, वेदिका मौर्य तथा कशिश राठौर का चयन हुआ। फुटबॉल में अंडर 19 की राज्य स्तरीय प्रतियोगता 9 सितंबर से 13 सितंबर तक अनूपपुर जिले में अयोजित होगी। इसी प्रकार स्कूल के 3 छात्रों का अंडर-17 हॉकी में संभाग स्तर के लिए चयन हुआ है। जिलास्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कोच आसिफा कुरैशी के मार्गदर्शन में अच्छा प्रदर्शन कर संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का किया है। इसमें आवेश खान, युवराज मौर्य और प्रेम नारायण सोलंकी शामिल हैं। हाकी की सम्भागीय प्रतियोगिता 2सितंबर को नर्मदापुरम में होगी। संस्था के संचालक दीपक सिंह राजपूत ने बताया कि संस्था के विद्यार्थी हर खेल में बढ़-चढ़कर रुचि ले रहे हैं और सभी का प्रदेश स्तर के लिए चयन हो रहा है।

128 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!