Skip to content
Sunday, 18 October 2026
खरगोन

हड़ताल होने के कारण पोर्टेबिलिटी सुविधा का उपयोग कर राशन लेकर घर पहुंचे अधिकारी

2 min read
Text Size:

सचिवालय से कहने पर रेशमा का नाम परिवार की आईडी में जुड़ेग

खरगोन- रहिमपुरा वार्ड 36 की केसर बाई को राशन नहीं मिलने कि शिकायत मुख्यमन्त्री सचिवालय के संज्ञान में आने पर सचिवालय से कलेक्टर कार्यालय की मेल आईडी पर 25 अगस्त को एक सूची मेल की गई। इस सूची पर कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने खाद्य विभाग को निर्देशित किया। विभाग में अफरा तफरी के बाद केसर बाई से संपर्क किया गया। जानकारी निकाली गई तो पता चला राशन नियमित मिल रहा है। लेकिन अभी राशन मिला नही है। खाद्य आपूर्ति अधिकारी ने महिला को राशन उपलब्ध कराने के लिए पोर्टेबिलिटी व्यवस्था का उपयोग कर पास ही कि दामखेड़ा आदिवासी संस्था द्वारा संचालित राशन दुकान से खाद्य निरीक्षक स्वयं राशन लेकर केसर बाई के घर पहुँचे। केसर बाई ने कहा कि हड़ताल के कारण राशन नही मिला था। भोपाल से फोन आया और पूछा तो मैंने बता दिया था।

सचिवालय ने ली जानकारी रंजीत ने कहा पत्नी का राशन नही मिला

तीन दिनों पहले बड़वाह में बावी के रंजीत के पास मुख्यमंत्री सचिवालय से सार्वजनिक वितरण प्रणाली योजना की प्रतिक्रिया लेने के लिए फोन किया गया था। रंजीत ने बताया कि उनके परिवार को राशन मिल रहा है लेकिन पत्नी का राशन नही मिल रहा है। सचिवालय से खरगोन कलेक्टर से संपर्क किया गया। निर्देश दिए कि रंजीत की पत्नी को राशन नही मिल रहा है। दिलवाये। कलेक्टर श्री वर्मा नव खाद्य विभाग को तुरंत गांव भेजा गया। परिवार से मिलने के बाद जानकारी दी गई कि पत्नी का नाम धरमपुरी धार में जुड़ा हुआ है। इस कारण उनको राशन वहां मिल रहा है। खाद्य निरीक्षक वीरेंद्र ने धरमपुरी के ऑपरेटर से चर्चा कर नाम हटाने की प्रकिया की। अब बावी में नाम जुड़वाया गया है। सीएम हॉउस से लगातार बिजली पेयजल,खाद्य समस्याओं को लेकर मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके बाद समस्या आने पर सम्बन्धित कलेक्टर को सूची भेजी जाती है। कलेक्टर द्वारा समस्याओ की समीक्षा कर निराकरण करते है।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply