Skip to content
Saturday, 24 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

रक्षाबंधन : संकल्प सुरक्षित पर्यटन का

2 min read
Text Size:

मुझे मेरा संकल्प याद है’ अभियान 30 अगस्त से
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की पहल
7 सितंबर तक प्रदेश के 50 पर्यटन स्थलों पर होंगी विभिन्न गतिविधियाँ

प्रमुख सचिव श्री शुक्ला ने बताया कि अभियान में सखी रेडियो धारावाहिक, रक्षा सूत्र बंधन आयोजन, पर्यटक रक्षा संकल्प व कजरिया/भुजरिया उत्सव व सावन के झूले जैसी गतिविधियाँ भी होंगी। जिला स्तर पर डीएटीसीसी, परियोजना सहयोग संस्थाओं और राज्य पर्यटन विकास निगम के संस्थानो में गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

30 अगस्त से शुरू हो रहे संकल्प सुरक्षित पर्यटन अभियान की गतिविधि के रेडियो धारावाहिक पर्यटन सखी का प्रसारण किया जाएगा। 30 अगस्त से 8 सितंबर तक प्रतिदिन प्रात: 10:05 बजे और शाम 6:30 बजे आकाशवाणी से इसका प्रसारण भी होगा। पर्यटन सखी कार्यक्रम के लिए भी जिलेवार कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। दूरदर्शन द्वारा परियोजना पर अभियान के दौरान विभिन्न स्थलों पर गतिविधियों की शूटिंग की जाएगी। और इससे निर्मित पर्यटन सखी डॉक्यूमेंट्री का प्रसारण 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर किया जाएगा।

150 Views
What do you think?

Leave a Reply