जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट ने बहनों को दी रक्षा-बंधन की शुभकामनाएँ

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

भोपाल : जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने प्रदेश की सभी बहनों को रक्षा-बंधन की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि हमारा मध्यप्रदेश महिला सशक्तिकरण में निरंतर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निरंतर प्रयासों से प्रदेश में बेटियाँ अब वरदान बन गई है।

मंत्री श्री सिलावट ने प्रदेश के सभी निवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं कि यह रक्षा-बंधन उनके जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आये। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि प्रदेश के विकास में सभी सरकार के साथ मिल कर प्रयास करें और प्रदेश को विकसित राज्य बनाएँ।

Views Today: 4

Total Views: 92

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!