Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
देवास

तुलसीदास जी के जन्म महोत्सव एवं चंद्रयान-3 की सफलता पर किया सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन

2 min read

देवास-  सरयू पारी ब्राह्मण समाज द्वारा संत शिरोमण रामभक्त रामचरितमानस की रचनाकार गोस्वामी तुलसीदास जी का जन्म महोत्सव एवं चंद्रयान 3 की सफलता के उपलक्ष्य में राधाकृष्ण मंदिर, चाणक्यपुरी में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकाण्ड पाठ में समाजजनों खूब ने खुब आनंद लिया। सुंदरकांड के समापन एवम चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक चंद्रमा में लैंडिंग के बाद सरयू पारी ब्राम्हण समाज अध्यक्ष श्री राम पदारथ मिश्रा ने नए समाजजनों का परिचय देते हुए चंद्रयान 3 की सफलता की बधाई दी। साथ ही गोस्वामी तुलसीदास जी के जीवन का परिचय समाज के सचिव नवरत्न प्रेयसी ने प्रस्तुत किया। चंद्रयान 3 के बारे में समाज संरक्षक संजय शुक्ला ने समाजजनों के बीच प्रस्तुत किया।

तत्पश्चात राधाकृष्ण, रामचरितमानस एवं गोस्वामी तुलसीदास जी की आरती हुई। अंत में सल्पाहर के साथ प्रसादी वितरीत की गई। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष संरक्षक संजय शुक्ला, अध्यक्ष राम पदारथ मिश्रा, सचिन नवरत्न प्यासी, समाज के युवा अध्यक्ष छोटू पांडे, समाज के वरिष्ठ प्रेमनाथ तिवारी, ए.पी. पांडे, महेश मिश्रा, गौरी शंकर चौबे, सुरेंद्र कुमार तिवारी (बाबा), जलद तिवारी, अरुण मिश्र, अभिताब शुक्ला, सुशील तिवारी, राजेश तिवारी, विद्याशंकर तिवारी, उमाशंकर तिवारी, राम मलिक पांडे, नरेंद्र मिश्रा, उमाकांत मिश्रा, उमेश तिवारी,श्याम शंकर द्विवेदी, अशोक मिश्र, अयोध्या प्रसाद दुबे, चंद्रकांत त्रिपाठी, सुरेंद्र मणि तिवारी, बालकृष्ण चतुर्वेदी, मुकेश शर्मा कोमल प्यासी, कोमल प्यासी अनिल मिश्रा, जितेंद्र तिवारी, रितेश मिश्र, अभिनव शुक्ला, कृष्णा मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। उक्त जानकारी अरूण मिश्रा ने दी।

204 Views
204 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply