अनोखा तीर, खिरकिया। पूर्व विधायक डॉक्टर रामकिशोर दोगने के नेतृत्व में चंद्रयान 3 के सफलता पूर्वक लैंडिंग पर कांग्रेसियों ने महाराणा चौक पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा आज विज्ञानिको की मेहनत ने नेहरू जी के सपने को पूरा किया। आज चंद्रमा की सबसे रहस्यमयी भाग, दक्षिणी धु्रव पर चंद्रायन 3 की सफलता पूर्वक लैंडिंग कर भारत का नाम विश्व के उन चुनिंदा देशों में सम्मिलित हो गया है, जिन्होंने चंद्रमा पर लैंडिंग किया है। चंद्रयान 3 के साथ विक्रम लैंडर भी गया है जो चांद की दक्षिणी धु्रव की सतह का अध्ययन करेगा। इस ऐतिहासिक कामयाबी के लिए मैं इसरो के समस्त वैज्ञानिकों एवं सहायकों के प्रति बहुत बहुत आभार तथा शुभकामनाएं प्रकट करता हूं। आपने भारत माता का मस्तक पूरी दुनियां में गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस अवसर पर छतर सिंह पटेल, नगर अध्यक्ष आशुतोष कोठारी, असलम पठान, सावन शर्मा, दिलीप ठाकुर, इमरान खान, दीपक माहेश्वरी, भूपेंद्र राजपूत, पिंकू पाटिल, जितेंद्र राजपूत, बंटी वर्मा, अर्शाईद खान, प्रवीण पाटिल, सुनील छचार, कमलेश राजपूत, वीरू ठाकुर, शैलेंद्र राजपूत, पंकज बिश्नोई, हार्दिक जायसवाल, सुमित ओनकर, पूनम यादव उपस्थित थे।

