
शिक्षा को बढ़ावा तथा अध्ययनरत छात्रों का हौंसला बढ़ाने की दिशा में प्रदेश सरकार कोई कसर नही छोड़ रही है। जिला स्तर पर जहां मेद्यावी छात्रों को स्कूटी प्रदान की जा रही है, वहीं उनकी उच्च शिक्षा को लेकर भी सरकार का सदैव सहयोगी दृष्टिकोण रहा है। यह बातें क्षेत्रीय विधायक, किसान नेता एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने मुख्यालय पर आयोजित स्कूटी वितरण कार्यक्रम दौरान अपने वर्चुअल संबोधन में कही। इस मौके पर जिले के 64 मेद्यावी छात्र-छात्राओं को स्कूटी प्रदान की गई। स्कूटी पाकर छात्र-छात्राओं की खुशी का ठिकाना नही था।
अनोखा तीर, हरदा। मुख्यालय पर बुधवार को डॉ भीमराव अंबेडकर उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 64 मेद्यावी छात्रों को ई-स्कूटी प्रदान की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक, किसान नेता एवं प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल वर्चुअली सम्मलित होकर छात्र-छात्राओं समेत उपस्थित लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर सर्वप्रथम जिले के समस्त टॉपरों को बधईयां प्रेषित कर उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंनें कहा कि शिक्षा को बढ़ावा देने का उद्देश्य तथा अध्ययनरत छात्रों की हिम्मत बढ़ाने में प्रदेश सरकार कोई कसर नही छोड़ेगी। जिला स्तर पर जहां मेद्यावी छात्रों को स्कूटी प्रदान की जा रही है, वहीं उनकी उच्च शिक्षा को लेकर भी सरकार का सदैव सहयोगी दृष्टिकोण रहा है। ताकि छात्रों में यह विश्वास कायम रहे कि प्रदेश सरकार उनके साथ खड़ी है। इसी क्रम में आज लगनशील तथा बेहतर परिणाम हासिल करने वाले छात्रों को बतौर प्रोत्साहन स्कूटी उपलब्ध कराई हैं। जिसका उद्देश्य छात्र-छात्राओं को कॉलेज जाने के लिये सुविधा मुहैया कराना है। उन्होंने इसके लिये प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह एवं जिपं उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया, नपा उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष अमरसिंह मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।
कुल 64 छात्र लाभान्वित
इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी एलएन प्रजापति ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि जिले के कुल 64 छात्रों को स्कूटी प्रदान की है। जिसमें हरदा ब्लॉक के 22, खिरकिया ब्लॉक के 23 तथा टिमरनी ब्लॉक के 19 छात्र शामिल हैं।
स्कूटी पाकर छात्र गदगद
इधर, जिला स्तरीय कार्यक्रम में दूरदराज ग्रामों से पहुंचे छात्र-छात्राओं को जैसे ही स्कूटी की चाबी सौंपी तो उनके चेहरे एक अलग खुशी देखने को मिली। हालांकि यहां पहुंचे सभी मेद्यावी छात्र पहले ही खुशी ही गदगद दिखाई दे रहे थे।
हरदा ब्लाक के 22 छात्र
शिक्षा विभाग से मिली सूची के अनुसार हरदा ब्लाक के कुल 22 छात्रों में अबगांव कलां हाईस्कूल की मोनिका बछानिया और रोहित अमकरे, भुन्नास हायर सेकेंडरी स्कूल के अभिषेक बछानिया और सलोनी गौर, उत्कृष्ट विद्यालय हरदा के रेहान खान और सुप्रिया ढोकिया, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा की पूर्वा बिल्लोरे, हंडिया हायर सेकेंडरी स्कूल की सानिया बी और रुद्र प्रताप सिसोदिया, हायर सेकेंडरी स्कूल खेड़ा की सुखवती कुल्हारे और विवेक लश्करी, महात्मा गांधी हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा के वीरेंद्र सिसोदिया, हायर सेकेंडरी स्कूल मगरधा के अरमान खान और दीपिका निषाद, मसनगांव हायर सेकेंडरी स्कूल की निकिता राजपूत और विशाल उमरिया, नयापुरा हायर सेकेंडरी स्कूल की राधिका ठाकरे और रामराज केवट, सोनतलाई हायर सेकेंडरी स्कूल के संस्कार नेगी और सिमरन जाट तथा बालागांव हायर सेकेंडरी स्कूल के कृष्णा कुशवाहा और शिवानी तोमर शामिल हैं।
खिरकिया क्षेत्र के 23 छात्र
कार्यक्रम में खिरकिया ब्लाक के बारंगा हायर सेकेंडरी स्कूल के अर्पित कश्यप तथा सोनू कलमे, सिराली हायर सेकेंडरी स्कूल के अंकित पुरी, चारुवा हायर सेकेंडरी स्कूल के अभिषेक राव तथा सलोनी केवट, खिरकिया उत्कृष्ट विद्यालय के प्रतीक मलारे तथा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल खिरकिया की श्रुति गौर, सिराली कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की नंदिनी योगी, मांदला हायर सेकेंडरी स्कूल की अलका मंडराई तथा जयकुमार राठौर, चौकड़ी मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल के जतिन निमोरे, महक सिसोदिया तथा नेहा सिसोदिया, मोरगढ़ी हायर सेकेंडरी स्कूल की मुस्कान बी तथा विष्णु प्रसाद कलमे , पीपल्या हायर सेकेंडरी स्कूल के बीजू काजले और रीना दूनगे , नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल दीपगांव कलां की सोफिया खान और सौरभ बोरखेडे, नवीन हायर सेकेंडरी स्कूल खुदिया के गौरीशंकर मर्सकोले और संतु यादव तथा नवीन पहटकलां हायर सेकेंडरी स्कूल की आरती प्रजापति और गोविंद कुल्हारे को भी स्कूटी मिली है।
टिमरनी ब्लाक के 19 छात्र
इसी तरह टिमरनी ब्लाक के हायर सेकेंडरी स्कूल बिच्छापुर की पूजा बमने और राजेंद्र गंदवाने, रहटगांव हायर सेकेंडरी स्कूल के आनंद गौर और वेदिका गौर , चारखेड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल के आकाश पाल व ज्योति लोमारे, छिपानेर हायर सेकेंडरी स्कूल के पवन केवट और पूजा पंचारिया, टिमरनी उत्कृष्ट विद्यालय के पृथ्वीराज सिरसाम, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल की वैष्णवी कैथवास, करताना हायर सेकेंडरी स्कूल के अनीश खान और कल्पना जादम, सोडलपुर हायर सेकेंडरी स्कूल के आलोक मंडलेकर, रूपाली पटेल और बृजेश गौर, टेमागांव हायर सेकेंडरी स्कूल के दुर्गेश मंसौरे और संध्या ठाकुर तथा बोरी हायर सेकेंडरी स्कूल की मीना खरे तथा नितेश चौहान शामिल हैं।
Views Today: 2
Total Views: 108

