
अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय नार्मदीय धर्मशाला में बुधवार को भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग की संयुक्त कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश के सोशल मीडिया सहसंयोजक पवन दुबे ने कार्यकर्ताओं को प्रेजेंटेशन के माध्यम से संगठन को मजबूत करने की बात कही। वहीं ट्विटर पर भाजपा की उपलब्धियां एवं वरिष्ठ नेताओं के द्वारा किए गए कार्यों को अधिकतम लोगों तक प्रचारित करने के लिए प्रदेश द्वारा बनाए गए प्रेजेंटेशन को विस्तार से समझाया। कार्यशाला में उद्घाटन सत्र में जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला, जिपं अध्यक्ष गजेंद्र शाह, जिला उपाध्यक्ष जगदीश सोलंकी, मनीष शर्मा, जिला मंत्री सूरज बिश्नोई, लोकेशराव मराठा, गयाप्रसाद पांडे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता अग्रवाल, संभाग प्रभारी सोशल मीडिया विभाग दीपक नेमा, दुर्गेश राठौर, मोहित सोलंकी ने उद्घाटन सत्र की शुरुआत करते हुए पितृ पुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण के साथ कार्यशाला का शुभारंभ किया।
शंखनाद ध्वनि से हुआ कार्यशाला का प्रारंभ
कार्यशाला में शंख की ध्वनि के साथ पूरे जोश के साथ कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जयकार के साथ कार्यशाला को प्रारंभ करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में हरदा जिले की दोनों विधानसभा में जीत दर्ज करने का संकल्प लिया। जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से यह विधिवत चुनाव का शंखनाद हो चुका है। हम सभी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में एवं दिए गए दायित्व के अनुसार अथक मेहनत पर परिश्रम के साथ जनता से संपर्क स्थापित करते हुए सोशल मीडिया का उपयोग भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्य प्राप्ति हेतु करना चाहिए। जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आवाहन किया कि अब हम आधुनिक युग में डिजिटल माध्यम के साथ चुनाव मैदान में जा रहे हैं। सोशल मीडिया का सबसे बड़ा हथियार यह मोबाइल है। इसके माध्यम से अधिकतम लोगों तक पहुंचाते हुए सकारात्मक एवं विकास के कार्यों को जनता के बीच में पहुंचने में आप सभी कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रहने वाली है।
हरदा का संगठन हर मामले में अब्बल: मीणा
जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिले में पहली बार संयुक्त रूप से यह कार्यशाला आने वाले चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करेगी। आप सभी कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत एवं प्रयास से भारतीय जनता पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। हम सभी को मिलकर विपक्ष को करारा जवाब देते हुए अपने विकास के कार्यों के माध्यम से जनता को अवगत कराना है एवं प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत के लक्ष्य को पूरा करना है। कार्यक्रम में सोशल मीडिया संभाग प्रभारी दीपक नेमा ने भी संबोधित किया। कार्यशाला का संचालन अजय शर्मा ने किया एवं आभार मोहित सोलंकी ने माना। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया के नीरज माहेश्वरी, दिनेश कौशल, राजकुमार मौर्य, शुभम इवने, संतोष जाट, आशुतोष गोस्वामी, अंकित जोशी, रामदीन गौर, सुरेंद्र चौहान, अनिल गौर, मुकेश विश्वकर्मा, अजय पटेल, राम कुशवाहा, अशोक उईके सहित सभी कार्यकर्ता लोकसभा, जिला, विधानसभा मंडल एवं शक्ति केंद्र के सभी मुख्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Views Today: 2
Total Views: 144

