अनोखा तीर, हरदा। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में अग्रवाल भवन में टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बालिका वर्ग में प्रथम स्थान धारा अग्रवाल, दूसरे स्थान पर धैर्या अग्रवाल एवं तृतीय स्थान शगुन अग्रवाल ने प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर्व अग्रवाल, दूसरा स्थान शोर्य अग्रवाल एवं तृतीय स्थान पर आदर्श अग्रवाल रहे। अंडर-19 बालक वर्ग में प्रथम नमन बंसल, द्वितीय अनुज बंसल एवं तृतीय स्थान मुदित बंसल ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में लगभग 35 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान मुकेश अग्रवाल, कोच राजेंद्र बंसल, संतोष अग्रवाल, संरक्षक नरेंद्र बंसल, आकाश अग्रवाल, ब्लॉक समन्व्यक सलमा खान, पीटीआई अमित चौहान, सिद्धार्थ सिंह उपस्थित थे।
89 Views

