चंद्रयान-3 के विषय में दी विस्तृत जानकारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। आज महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा में चंद्रयान तृतीय के विषय में विज्ञान संकाय के अध्यापक महेंद्र सोलंकी द्वारा छात्रों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से विस्तृत रूप से समझाया गया। इस दौरान पीपीटी फाइल और वीडियो के द्वारा पूरे मिशन को 1 घंटे के कालक्रम में समझाया गया। इसमें अध्यापक ने बताया कि चंद्रयान तृतीय हमारे देश के लिए कितना गर्व का विषय है। इसके अतिरिक्त चंद्रयान तृतीय के विभिन्न भागों जैसे- रॉकेट तथा लैंडर और रोबर के बारे में बताया गया तथा चंद्रयान तृतीय की संपूर्ण यात्रा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चे बहुत उत्साहित नजर आए और उन्होंने बहुत सारी जिज्ञासाएं जाहिर की जैसे रॉकेट चंद्रमा तक कैसे पहुंचता है। चंद्रमा पर लॉन्च कैसे होगा। वहां से कैसे हमें जानकारी पहुंचेगी। इस प्रकार के प्रश्न किए जिनके उत्तर सोलंकी सर में दिए और बच्चों को समझाया। इस कालक्रम के दौरान विद्यालय के प्राचार्य दीपक सिंह राजपूत तथा अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे।

74 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!