
अनोखा तीर हरदा। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर श्री पारसनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक के अवसर पर श्री दिगंबर जैन बड़ा लाल मंदिर में शिखर पर धर्म ध्वजा स्थापित की गई। इंदौर से पधारे प्रतिष्ठाचार्य अमित शास्त्री के निर्देशन में धर्म ध्वजारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें अशोक प्रतीक बड़जात्या परिवार को मुख्य स्थाई ध्वजारोहण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। पूर्व के ध्वाजारोहण परिवार राजेश संजय पाटनी को ध्वजा शुद्धिकरण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह जानकारी जैन समाज हरदा के कोषाध्यक्ष राजीव रविंद्र जैन ने दी। उन्होंने बताया कि 23 अगस्त 2023 को जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर श्री पारसनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक था। इस पावन पुनीत अवसर पर श्री दिगम्बर जैन बड़ा लाल मंदिर में स्थाई धातु की धर्मध्वजा की स्थापना की। आयोजन के शुरुआत श्री पारसनाथ भगवान की वेदी पर 64 रिद्धिसिद्धि मंत्रों के साथ बृहद शांतिधारा की जाकर श्रीजी के नित्य नियम पूजन पाठ करके हुई। तत्पश्चात ध्वाजारोहण कर मंदिर के समस्त शिखरों पर धार्मिक अनुष्ठान के साथ ध्वजा स्थापित की गई। समाज के मंत्री राहुल जैन ने बताया कि श्रीजी का प्रथम अभिषेक मुख्य वेदी पर करने का सौभाग्य प्रकाश अभिनंदन बड़जात्या परिवार एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य मुकेश सचिन बकेवरिया परिवार को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही शकुंतला गंगवाल परिवार, अशोक बड़जात्या परिवार, चेतन लहरी, विनोद अजमेरा, महेंद्र अजमेरा, हेमंत अजमेरा, महेंद्र पाटनी, अभिषेक रपरिया परिवार को शांतिधारा तथा निर्वाण लाड़ू चढ़ाने का सौभाग्य मुकेश सचिन बकेवरिया परिवार को प्राप्त हुआ। इसके साथ ही ध्वजारोहण का सौभाग्य पूनमचंद आकाश लहरी परिवार को तथा सभी शिखरों पर ध्वाजारोहण का सौभाग्य क्रमश: राजीव रविंद्र रपरिया, सरगम कटनेरा, अजीत अजमेरा, महेंद्र संजय पाटनी, शकुंतला गंगवाल, अभिषेक बड़जात्या परिवार को प्राप्त हुआ। इस दौरान समाज के काफी सदस्य उपस्थित रहे और सहपरिवार अपनी सहभागिता दर्ज करवाई।

