Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
हरदा

तुलसी जयंती पर हुई प्रतियोगिता

1 min read

 

 

अनोखा तीर हरदा। तुलसी जयंती के अवसर पर स्वामी विवेकानंद स्कूल में विश्व हिन्दू परिषद की मातृशक्ति की बहनों ने बच्चों के बीच दो दल बनाकर रामयण से संबंधित प्रशन पूछे और चौपाई की प्रतियोगिता रखीं। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिन प्रश्नों के उत्तर बच्चे नहीं दे पाए उनके बारे में विस्तार से पूर्व प्राचार्य कमला सोनी और मातृशक्ति की सहसंयोजिका ने बताया। सुंदर काण्ड का पाठ भी किया गया। इस दौरान रागिनी सोनी, रेखा विश्नोई मीनू ग़ौर, हंसा पंडित उपस्थित थी। प्राचार्य संध्या तिवारी ने आभार व्यक्त किया। दोनों दलों के बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। श्रीमती रेखा विश्नोई ने कहा कि समय समय पर बच्चों के बीच इस प्रकार से प्रतियोगिता होती रहना चाहिए।

92 Views
92 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply