अनोख तीर, हरदा / हंडिया । विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस गांव-गांव जाकर मतदाता सूची की क्रास मॉनीटरिंग करने में जुटी है। साथ ही ग्राम स्तर पर वहां के लोगों से विभिन्न मुद्दों पर सीधा संवाद कर रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को कांग्रेसजनों का दल हंडिया तहसील क्षेत्र के करीब दर्जनभर ग्रामों में पहुंचा। जिसमें ग्राम गोला, मालपोन, मांगरुल, ढेकी, नयापुरा, चिराखान, साल्याखेड़ी, सिगौन, उंढाल, रातातलाई और अजनास समेत अन्य गासंव शामिल हैं। इस मौके पर मतदाता सूची का मिलान करने के साथ ही ग्रामीणों से उनकी समस्याओं के संबंध में चर्चा की। वहीं उनके समाधान की दिशा में प्रयास करने का भरोसा भी दिलाया गया। किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई ने बताया कि पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले, पूर्व कांग्रेस जिलाअध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार तथ किसान प्रकोष्ट के प्रदेशाध्यक्ष केदार सिरोही की अगुवाई में गांव-गांव जा रहे हैं। इस दौरान मतदाताओं से संपर्क करने के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि तथा गांव के सक्रिय युवाओं से विभिन्न बिन्दूओं पर संवाद जारी है। उन्होंनें बताया कि एक दिन पहले कांकड़दा के ग्रामीणों ने गांव में कैम्प लगाकर समस्या का समाधान कराए जाने की मांग उठाई थी। इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा करने की बात कही है। इस मौके पर वरिष्ठ कांगे्रसजनों के साथ उमाशंकर विश्नोई, राजेश पंवार, जितेंद्र जाट व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
—-न्यूज इन बाक्स—-
अव्यवस्थाओं के बीच कर रहे रहगुजर : टाले
पूर्व नपाध्यक्ष एवं पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत टाले ने कहा कि ग्राम कांकड़दा मेंं विगत 13 दिनों से वहां के रहवासी धरने पर बैठे हैं। जिनकी समस्याओं को सुनने तथा उनके समाधान की दिशा में कोई सार्थक कदम नही बढ़ाया है। जिससे ग्रामीणों में खासी नाराजगी है। श्री टाले ने कहा कि ग्रामीणों के मुताबिक विगत 20 वर्षो से कांकडदा विकास कार्य की राह देख रहा है। जबकि यहां अधिकांश आदिवासी परिवार हैं। बावजूद वे सुविधाओं से मोहताज हैं। जिसके लिये ग्रामीणों को अंत में आंदोलन की राह अपनानी पड़ी, जो व्यवस्था पर कई सवाल खड़े करता है। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार ने कहा कि जिन लोगों ने विकास के खातिर अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया। वे ही बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हैं। बेहतर आवागमन व्यवस्था की दृष्टि से सड़क का अभाव है। इस तरफ प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है
Views Today: 2
Total Views: 32

