पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर इतिहास रचा : कृषि मंत्री

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोख तीर, हरदा। मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने चंद्रयान मिशन 3 की सफलता पर कहा कि आज का दिन विश्व के इतिहास में स्वर्णिम दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारे इसरो के वैज्ञानिको ने वह कर दिखाया जो विश्व का कोई देश नहीं कर पाया। मैं सभी देशवासियों- प्रदेशवासियों को आह्वान करता हूं कि आज के स्वर्णिम दिन को उत्सव के रूप में मनाए जैसे हम दिवाली मनाते हैं, वैसे ही आज के दिन घर के बाहर एक दीपक लगाएं और आतिशबाजी करें। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरे विश्व में भारत ने साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में इतिहास गढ़ने का काम किया है। श्री मोदी के नेतृत्व में अब वह दिन भी दूर नहीं, जब हम सूर्य के अध्ययन के इतिहास आदित्याज मिशन के साथ शुक्र ग्रह पर पहुंचने और अंतरिक्ष में सबसे पहले ह्यूमन फ्लाइट मिशन की सफलता प्राप्त करेंगे।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!