यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के मुख्य बाजार घंटाघर का दृश्य है। जहां बॉम्बे रोड पर स्थित बिजली का खंबा बायरों से पटा हुआ है। जबकि लंबे समय से शहर के केबलों का जाल बिछा हुआ है। लेकिन, इसके बावजूद कई इलाकों में अब भी अव्यवस्थाओं का अंबार दिखाई देगा। जिस पर हर आते-जाते व्यक्ति की नजर पड़ना लाजमी है। इस बारे में दुकानदारों का कहना है कि कौन सी सर्विस लाइन किसकी है ? ये समझना मुश्किल है। क्योंकि खंबे पर बायरों का झमेला है। इतना ही नही, बाजार में दिनभर चहलपहल के बीच इस तरह की लापरवाही के चलते अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। जिसका समाधान किया जाना चाहिये, ताकि बाजार क्षेत्र में व्यवस्था चाक-चौबंद रहे। बता दें कि यह मामला घंटाघर इलाके में सिलेक्शन वाली गली का है। जिसके शुरूआती छोर पर यह खंबा खड़ा है। ऐसा ही कुछ हाल शहर की निचली बस्तियों में देखने को मिल जाएगा। जहां बेतरतीब ढंग से लटके हुए तारों की वजह से सुधार कार्य दौरान दिक्कतें होती हैं। इन सारी अव्यवस्थाओं को लेकर लोग दो टूक कह देते हैं, कि यह बात गलत है।

91 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!