चंद्रयान की सफलता हेतु हुआ गायत्री मंत्र का जाप

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हरदा। चंद्रमा के दक्षिणी गोलार्द्ध पर लैंड करने भेजा गया भारतीय चंद्रयान 3 आखिर सफल हो गया। इसके पीछे हमारे इसरो की सुपर जीनियस टीम की मेहनत का कमाल है। तो करोड़ों देशवासियों की भावनाएं भी बड़ा संबल रही। यान के लैंड करने के दो-तीन रोज पहले से ही जगह-जगह हवन-पूजन और धार्मिक अनुष्ठान किए जाने लगे थे। इस क्रम में स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ ने भी आहूति दी। 23 अगस्त बुधवार को चन्द्रयान-3 की सफलता हेतु गायत्री शक्ति पीठ में धार्मिक आयोजन किया गया। यहां शाम 4 से 5 बजे तक गायत्री मंत्र का जप किया गया। चंद्रमा पर यान के सफल लैंड करने पर सभी भक्तों ने एक-दूसरे को बधाईयां दी।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!