वैश्य महासम्मेलन महिला ईकाई ने मनाया हरियाली महोत्सव

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय अग्रवाल मारवाड़ी धर्मशाला में वैश्य महासम्मेलन महिला इकाई द्वारा हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ लक्ष्मी-गणेश की वंदना के साथ किया गया। इस दौरान देश भक्ति गीतों के साथ वैश्य गीत का गायन किया गया। सुहागिन महिलाओं ने कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए सोलह श्रृंगार कर अपनी सुहाग की लंबी उम्र के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी महिलाओं ने उत्साह के साथ सभी कार्यक्रमों में भाग लिया। आयोजन की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष रेणु मुकेश जैन ने बताया कि महिलाओं ने पारंपरिक हरे रंग का परिधान पहन कर सोलह श्रृंगार करके अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणु जैन ने कहा कि आधुनिक पीढ़ी हरियाली तीज का महत्व भूलती जा रही है, हमें ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से हमारी संस्कृति को जीवित रखना है।

पदाधिकारियों को शपथ दिलाई

इस अवसर पर नए पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई तथा हरियाली क्वीन गेम्स, लकी ड्रॉ का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती रूपल अग्रवाल हरियाली क्वीन चयन की गई। सभी वैश्य समाज कि महिलाओं ने अति उत्साह ओर उल्लास से आयोजन में भाग लिया। जिसमे संभाग प्रभारी माया सिंहल, जिला प्रभारी उषा गोयल, जिला अध्यक्ष रेणु जैन एवं सभी पदाधिकारियों के साथ काफी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

Views Today: 2

Total Views: 82

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!