पटवारी संघ की समस्या पर ध्यान देंगे कमल पटेल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल से पटवारी संघ के प्रदेश संवाद समिति अध्यक्ष राजीव जैन ने मुलाकात कर संवर्ग की मांगों के निराकरण हेतु ज्ञापन सौंपकर अपनी 25 साल पुरानी मांगें दोहराई। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री पटेल ने समस्याओं को गंभीरता से लेकर संघ के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि उनकी हर जायज मांगों का निराकरण अवश्य होगा। श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का रवैया भी पटवारियों की मांग पर सकारात्मक हैं। श्री पटेल ने कहा कि आपके संगठन के लिए मैंने राजस्व मंत्री रहते काफी पत्राचार किया है। शीघ्र ही आपकी मांगों का निराकरण होगा। उन्होंने मंगलवार को पटवारियों की मांगों के समस्त पत्र, नोटशीट लेकर भोपाल आने के लिए कहा। इस दौरान पटवारी संघ के राजीव जैन, भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सोनी उपस्थित थे।

84 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!