विधायक कप प्रतियोगिता, विजेता खिलाड़ियों को कृषि मंत्री करेंगे पुरस्कृत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग हरदा के तत्वावधान में विधायक कप 2023 का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेड़िया, नगर पालिका उपाध्यक्ष अंशुल गोयल, जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत ने किया। इस दौरान जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष संदीप पटेल, सांसद प्रतिनिधि राजू कमेड़िया, विधायक प्रतिनिधि उदय सिंह चौहान, जिला महामंत्री देवी सिंह सांखला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में खिरकिया एवं हरदा विधानसभा 135 के 10 बालक 8 बालिका टीम ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को कृषि मंत्री कमल पटेल ने पुरस्कृत जाएगा। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम 11 हजार रुपए, द्वितीय पुरस्कार 7 हजार एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीम को ५ हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। 12 अगस्त को कुश्ती का आयोजन होगा। 13 अगस्त को कबड्डी प्रतियोगिता का समापन एवं पुरुस्कार वितरण कृषि मंत्री द्वारा किया जाएगा। प्रतियोगिता में खो खो में प्रथम स्थान बालक वर्ग बी टीम, खो खो कल्याण संघ, द्वितीय स्थान खो खो कल्याण संघ ए टीम, तृतीय खिरकिया रही। बालिका वर्ग प्रथम स्थान खो खो कल्याण संघ बी टीम द्वितीय, खो खो कल्याण संघ ए टीम तृतीय स्थान खिरकिया पर रही। इस प्रतियोगिता में हाकी खेल प्रशिक्षक दीप सिंह ठाकुर, बसंत राजपूत, समन्वक सलमा खान, हीना अली, मोनिका मेहता, राजेश विलिया, संदीप जाट, बसंत अग्रवाल, मोहित अवस्थी आदि उपस्थित थे।

142 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!