मतदान का प्रशिक्षण ले रहे हैं ग्रामीण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन का प्रशिक्षण देने तथा मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रथ जिले के हरदा व टिमरनी विधानसभा क्षेत्रों के गांवों का भ्रमण कर रहा है। इस वाहन के साथ अधिकारी कर्मचारियों व मास्टर ट्रेनर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। जागरूकता रथ शुक्रवार को जिले के ग्राम भाटपरेटिया, रूपीपरेटिया, रन्हाईकला, हरदा, बहरागांव, सिरकम्बा, नांदवा, पड़वा, डोलरिया, टेमागांव, बरूड़घाट, उसकल्ली, कपासी, जिनवानी, जवारदा पहुँचा, जहां रथ के साथ तैनात अधिकारियों व मास्टर ट्रेनर्स ने ग्रामीणों को ईवीएम के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया बताई। इस दौरान ग्रामीणों को रथ में स्थापित एलईडी टीवी के माध्यम से भी जानकारी दी गई।

97 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!