सेमरी हरचंद में सोहागपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, सोहागपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेमरी हरचंद के कृषि उपज मंडी प्रांगण में सोहागपुर विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 11 अगस्त शुक्रवार प्रात: 11 बजे शुरू होगा। इसमें केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल, कृषि मंत्री कमल पटेल, प्रभारी मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, सांसद राव उदयप्रताप सिंह, विधायक ठाकुर विजय पाल सिंह, नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल विशेष रूप से संबोधित कर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, जिला पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, नगर परिषद अध्यक्ष, पार्षद, जनपद अध्यक्ष, जनपद उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, जिला पंचायत सदस्य एवं समस्त मोर्चा अध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्यगण, शक्ति केंद्र संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, बीएलए, बीएलए 2, पेज प्रभारी, बूथ महामंत्री, जनपद सदस्य, सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, सरपंच, पंच तथा मंडल के समस्त पदाधिकारी विशेष रूप से शामिल होंगे।

Views Today: 2

Total Views: 166

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!