मतदाता जागरूकता रथ आज हरदा, सिरकम्बा, गाड़ामोड़ खुर्द का करेगा भ्रमण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन का प्रशिक्षण देने तथा मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इसके साथ अधिकारी कर्मचारियों व मास्टर ट्रेनर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि यह मतदाता जागरूकता वाहन 11 अगस्त को हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हरदा तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरकंबा, गाड़ामोड़ खुर्द व कपासी का दौरा करेगा। हरदा क्लस्टर के लिए सेक्टर अधिकारी बीआरसी नारायण प्रसाद नायरे तथा मास्टर ट्रेनर के रूप में विकासखंड शिक्षा अधिकारी एसके जपे की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार सिरकंबा सेक्टर के लिए सेक्टर अधिकारी महाप्रबंधक प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क डीके. त्रिपाठी, गाड़ामोड़ खुर्द के लिए सेक्टर अधिकारी प्रबंधक ग्रामीण सड़क योजना बीएम भट्ट तथा कपासी के लिए सेक्टर अधिकारी उपयंत्री जनपद पंचायत टिमरनी मंदीप किरार को नियुक्त किया गया है। इनके साथ मास्टर ट्रेनर के रूप में रहटगांव के एलएमपी आलोक बिल्लोरे की ड्यूटी लगाई गई है।

94 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!