अनोखा तीर, हरदा। नेहरू स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सुब्रोतो फुटबॉल प्रतियोगिता के अंतिम दिन सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। दोपहर पश्चात हार्ड लाइन खेला गया। जिसमें इंदौर ने भोपाल को 1-0 से हराकर इंदौर संभाग की सेंट सत्य साईं विद्या विहार इंदौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फाइनल मैच नर्मदापुरम संभाग की महर्षि ज्ञानपीठ स्कूल हरदा का मुकाबला जनजातीय कार्य विभाग की शासकीय उमा वि अमलाई जिला अनूपपुर के मध्य खेला गया। जिसमें जनजाति कार्य विभाग की टीम ने 8-0 से नर्मदापुरम संभाग को हराकर प्रतियोगिता में विजेता का खिताब प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में कृषि मंत्री कमल पटेल ने प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। साथ ही २१-२१ हजार की राशि देने की घोषणा की। उक्त जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रामनिवास जाट ने दी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के अवसर पर रमेश झिरवार पर्यवेक्षक तकनीकी अधिकारी के रूप में मीना सेंडगे, उमेश बरैया, राजेश बिलिया, सुनील वर्मा, सुनील पालीवाल, मनोज खोरे, इमरान खान आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में अहम योगदान देने वाले समस्त एंपायर को ५-५ हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की।
Views Today: 2
Total Views: 252

