मप्र, लेखक संघ जिला इकाई की बैठक संपन्न

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्यप्रदेश लेखक संघ जिला हरदा की नवगठित इकाई की प्रथम बैठक उत्कृष्ट विद्यालय हरदा में आयोजित की गई। बैठक में जीआर गौर अध्यक्ष, सुभाष सिटोके उपाध्यक्ष, सावन सिटोके सचिव, रतन सिंह सोलंकी सदस्य मार्गदर्शक मंडल, तारिक रहमत सहायक कार्यालय मंत्री एवं सदस्यगण अरविंद अग्रवाल व रमेश भद्रावले उपस्थित हुए। बैठक में नियमित मासिक गोष्ठियां आयोजित करने के संबंध में रूपरेखा बनाई गई तथा शुल्क संबंधी चर्चा भी की गई। साथ ही सभी ने शपथ ग्रहण की कि हम मध्य प्रदेश लेखक संघ के प्रति पूरी निष्ठा रखते हुए संस्था की बेहतरी के लिए अपनी पूरी क्षमता और कुशलता से कार्य करेंगे। हम श्रेष्ठ साहित्य सृजन की नई-नई संभावनाओं, अवसरों को तलाश कर उनको मूर्त रूप देने के लिए अपना भरसक योगदान करेंगे। नवगठित इकाई की प्रथम साहित्य गोष्ठी गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर 23 अगस्त 2023 को इकाई के अध्यक्ष के आतिथ्य में किए जाने के निर्णय के साथ बैठक समाप्त हुई।

Views Today: 4

Total Views: 92

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!