यह बात गलत है….

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के वार्ड क्रमांक 16 स्थित सिविल लाइन इलाके का दृश्य है। जहां राहगिरों की सुविधार्थ लगाया गया हैंडपंप देखरेख व रखरखाव के अभाव में अव्यवस्थाओं से घिरा हुआ है। जिसके चलते हैंडपंप की उपयोगिता पर बुरा असर दिखाई पड़ रहा है। क्योंकि, हैंडपंप के आसपास कीचड़ के कारण लोग इसका इस्तेमाल करने से परहेज करते हैं। इस बारे में स्थानीय रहवासियों का कहना है कि जलभराव के चलते हैंडपंप के आसपास फिसलने जैसे हालात बन गये हैं। सड़क और हैंडपंप के बीच की जगह कच्ची होने के कारण अक्सर यह दिक्कतें होती हैं। इसके लिये हैंडपंप के ईर्दगिर्द पक्का मटेरियल अथवा जीरा गिट्टी डाले जाने की दरकार है, ताकि लोगों को परेशानी ना हो। यहां बताना होगा कि शहर के विभिन्न वार्डो में हैंडपंपों का इससे बुरा हाल है। कई हैंडपंपों का ढांचा नदारद है तो कुछ हैंडपंप मामूली सुधार कार्य की बांट जोह रहे हैं। लेकिन उनकी कोई भी सुध नही ले रहा है। यही वजह है कि लोग इन्हें देखकर इतना जरूर कह देते हैं, कि यह बात गलत है।

68 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!