मतदाता जागरुकता रथ…

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन का प्रशिक्षण देने तथा मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगा। इसके साथ अधिकारी कर्मचारियों व मास्टर ट्रेनर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने बताया कि यह वाहन 9 अगस्त को हरदा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भुन्नास व नांदरा तथा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के टिमरनी का दौरा करेगा। भुन्नास क्लस्टर के लिए सेक्टर अधिकारी पशु चिकित्सा अधिकारी एसएन बांके तथा नांदरा क्लस्टर के लिए उपयंत्री जल संसाधन दिनेश शास्त्री की ड्यूटी लगाई गई है। इनके साथ मास्टर ट्रेनर के रूप में व्याख्याता पॉलिटेक्निक महाविद्यालय हरदा शुभम अग्रवाल की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार टिमरनी सेक्टर के लिए सेक्टर अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन टिमरनी मधुबन उरमालिया तथा मास्टर ट्रेनर के रूप में प्राचार्य हाई स्कूल धौलपुर योगेश दुबे की ड्यूटी लगाई गई है।

Views Today: 2

Total Views: 70

Leave a Reply

error: Content is protected !!