तेंदूपत्ता संग्राहकों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराएंगे : वन मंत्री  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

टिमरनी में लघु वनोपज सहकारी समिति सम्मेलन संपन्न

अनोखा तीर, हरदा। जिले के टिमरनी तहसील मुख्यालय पर कृषि उपज मंडी प्रांगढ़ में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की मंश् एवं कार्ययोजनाओं के बारे में बताया। उन्होंनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सत्ता में आते ही अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का जीवन स्तर सुधारने का प्रयास जारी है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिये योजनाएं चलाई जा रही है। इसी प्रकार तेंदूपत्ता संग्राहकों की आय बढ़ाने तथा आवश्यक सामग्री मुहैया कराकर उन्हें सुविधाओं से लेस करने का काम जारी है। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को पानी की बॉटल, जूते-चप्पल, साड़ी एवं बारिश से बचाव के लिये छाता प्रदान किए। सम्मलेन को संबोधित करते हुए प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल ने कहा कि तवा परियोजना से मूंग की सिंचाई के लिये भरपूर पानी मिलने से किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हुआ है। इसके अलावा भी अन्य किसान हितैषी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिसका क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश के किसानों को लाभ मिल रहा है। उन्होंनें कहा कि सरकार किसान सम्मान निधी के रूप में हर साल 10 हजार रूपये प्रदा कर रही है, जिसे अब बढ़ाकर 12 हजार रूपए कर दिया है। उन्होंनें कहा कि किसानों को उनकी फसलों का बेहतर मूल्य मिले, इसके लिये फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि निरंतर जारी है। श्री पटेल ने अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं भी गिनाई। लघु वनोपज सहकारी समिति सम्मेलन में प्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल के साथ क्षेत्रीय विधायक संजय शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेन्द्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शनसिंह गहलोद, नगर परिषद अध्यक्ष देवेन्द्र भारद्वाज एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गोरीशंकर मुकाती सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद थे।

 

चारों मंडियों के लिये फायरब्रिगेड

सम्मेलन में कृषि मंत्री कमल पटेल ने टिमरनी क्षेत्र को सौगात देते हुए स्थानीय मंडी परिसर में 2 करोड़ रूपये की लागत से कृषक बहुद्देशीय केन्द्र बनवाने की घोषणा की। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में कृषक बहुद्देशीय केन्द्र अंतर्गत टीनशेड का निर्माण तथा अग्नि दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम के लिये हरदा, टिमरनी, सिराली और खिरकिया चारों मंडियों के लिये फायर ब्रिगेड स्वीकृत करने की घोषणा भी की। मंत्री की घोषणा पर पूरा पांडाल तालियों से गूंज उठा।

 

संजय शाह को बधाईयों का तांता  

बता दें कि मंगलवार को कैबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह के अनुज एवं टिमरनी विधायक संजय शाह का जन्मदिन था। इसी दिन मंडी में लघु वनोपज सहकारी समितियों का सम्मेलन भी था। इसके चलते पूरा नगर फ्लेक्स और होर्डिंग्स से पटा हुआ था। इतना ही नही, अपने नेता को बधाई प्रेषित करने दूरदराज ग्रामों से समर्थक यहां पहुंचे थे। इधर, सम्म्ेलन के समापन अवसर पर वन मंत्री श्री शाह एवं कृषि मंत्री श्री पटेल सहित अन्य अतिथियों ने विधायक संजय शाह को उनके जन्मदिवस के मौके पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

error: Content is protected !!