छोटीहरदा से रिछाड़िया – खेड़ी मेहमूदाबाद होते हुए कडौला तक बनेगा रिंग रोड
शहरी सीमा से होकर गुजरने वाला नये रिंग रोड को मध्य प्रदेश सरकार की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है। इसके बाद रिंग रोड के लिये जगह फाइनल करने के साथ ही उसका सीमांकन, भूू-अर्जन एवं निर्माण कार्य की रूपरेखा समेत तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिये संबंधित लोक निर्माण विभाग जुट गया है। हालांकि, फिलहाल बारिश के चलते काम को अपेक्षाकृत रफ्तार नही मिल सकेगी। क्योंकि, मौके पर पहुंचना जहां कठिन है, वहीं किसानों के खेतों में फसलें खड़ी हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अक्टूबर माह में काम रफ्तार पकड़ेगा।
अनोखा तीर, हरदा। इन्दौर नेशनल हाइवे से खंडवा स्टेट हाइवे तक २३ करोड ५० लाख रूपए की लागत से बनने वाले रिंग रोड को मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासकीय स्वीकृति दे दी है। इसके बाद शहरी विस्तार एवं ट्राफिक कंट्रोल को लेकर शहर का रिंग रोड जल्द ही मूर्तरूप लेगा। इस दिशा में संबंधित लोक निर्माण विभाग इसकी तमाम प्रक्रियाओं को पूरा करने में जुट गया है। क्योंकि, विभाग करीब दो महिने से रिंग रोड की प्रशासकीय स्वीकृति का इंतजार कर रहा था। बता दें कि रिंग रोड इन्दौर-बैतूल नेशनल हाइवे पर स्थित छोटीहरदा में नर्मदा मंदिर के ठीक साइड से शुरू होकर खंडवा स्टेट हाइवे पर कडौला वेयरहाउस तक बनेगा। अधिकारिक जानकारी के अनुसार 23 करोड़ 50 लाख रूपये की लागत से बनने टू-लेन बायपास बनेगा। इसमें करीब साढ़े 5 करोड़ रूपए भू-अर्जन के लिये प्रस्तावित हैं। इसकी लंबाई लगभग 7 किलोमीटर रिकार्ड की है। इधर, रिंग रोड की प्रशासकीय स्वीकृति के बाद प्रस्तावित क्षेत्र से लगे किसानों में हर्ष है। उनका कहना है कि चौडा रिंग रोड बनने से जहां जमीनों के दाम बढ़ेंगे, वहीं विकास को भी अपेक्षाकृत रफ्तार मिलेगी।
डायवर्ट होगा हेवी ट्राफिक
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर का बाहरी इलाका या यूं कहें कि शहरी सीमा पर रिंग रोड बनने के बाद मुख्यालय पर हेवी ट्राफिक को विराम लगेगा। इन्दौर से बैतूल, होश्ंागाबाद की ओर जाने वाले वाहन फोरलेन का इस्तेमाल कर सकेंगे, वहीं इन्दौर से खंडवा की तरफ जाने वाले हेवी वाहन टू-लेन रिंग रोड से डायवर्ट कर एि जाएंगे।
क्षेत्र के किसानों की बल्ले बल्ले
बता दें कि शहर से बाहर के बाहर निकलने वाला ये रिंग रोड ट्राफिक व्यवस्था को सुगम बनाएगा। जिसका असर शहर के प्रमुख मार्गो पर दिखने लगेगा। क्योंकि, रिंग रोड शहर के नये पांच वार्डो में से वार्ड क्रमांक 31 एवं 32 की सीमा से होकर गुजरेगा। इसके मुताबिक शहरी सीमा में लगे किसानों की बल्ले बल्ले तय है।
एक नजर में जानकारी ….
कुल लागत — २३.५० करोड
लंबाई — ७ किलोमीटर
भू-अर्जन राशि — ५-६ करोड़
कहां से कहां तक — छोटीहरदा से कडौला
आगे क्या ?
इस संबंध में एई लोक निर्माण विभाग सुभाष पाटिल ने बताया कि रिंग रोड को प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद अब आगे की कार्रवाई की जाएगी। टू-लेन रिंग रोड के लिये जगह का सीमांकन, भू-अर्जन समेत अन्य कार्यवाहियां पूर्ण की जाएगी। अधिकारी के मुताबिक फिलहाल बारिश के चलते मौके पर पहुंचना मुश्किल है। वहीं खेतों में भी फसलें खड़ी हैं। इस लिहाज से करीब डेढ़ महिने बाद यानि अक्टूबर माह में रिंग रोड का काम रपु्तार पकड़ेगा।
इनका कहना….
रिंग रोड का की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई। जल्द आगे की कार्रवाई पूरी करेंगे। टू-लेन रिंग रोड २३.५० करोड रूपये की लागत से बनेगा। भू-अर्जन पर करीब 6 करोड रूपये खर्च होंगे।
सुभाष पाटिल, एई
लोक निर्माण विभाग हरदा
Views Today: 2
Total Views: 564

