शपथ ग्रहण समारोह का सफल आयोजन  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में विश्व के सबसे बड़े ओर सशक्त लोकतांत्रिक प्रणाली के रूप में विख्यात भारत की लोकतांत्रिक प्रणाली से परिचित कराने की लिए छात्र संसद का गठन किया गया। इस अवसर पर नगर बाल विकास समिति के अध्यक्ष जगदीश टांक एवं पालक प्रतिनिधि श्रीमती निगम वाजपेयी ने दीप प्रज्जवलन कर समारोह का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्राचार्य विनय शर्मा द्वारा आयोजन की भूमिका प्रस्तुत करते हुए बताया कि लोकतांत्रिक प्रणाली से भैया बहनों को परिचित कराने के लिए विद्यालय में निर्वाचन आयोग का मनोनयन किया गया जिस प्रकार निर्वाचन आयोग निर्वाचन की प्रक्रिया संपन्न करता है। ठीक उसी प्रकार विद्यालय में भी तीन चरणों में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की गई। विद्यालय के नवनिर्वाचित 60 सांसदो ने पद ओर गोपनियता की शपथ ग्रहण की। सर्वप्रथम मंच पर विराजमान अध्यक्ष टांक ने राष्ट्रपति के रूप में, आरती केशवानी एवं कुलदीप सिंह चौहान को प्रधानमंत्री के रूप में पद ओर गोपनियता की शपथ दिलाई। इसके बाद छात्र संसद के नवनिर्वाचित सांसदो ने 24 मंत्रालयों के मंत्री के रूप में तथा शेष सांसदों ने पद ओर गोपनियता की शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती साधना ताम्रकार दीदी ने किया तथा स्वागत आचार्य शिवकुमार शर्मा, लवकेश चौरे व श्रीमती संध्या खेड्ले ने व्यक्त किया।

271 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!