राज्यसभा सांसद का किया स्वागत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर हरदा पधारे राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा का हरदा पूर्व विधायक डॉ.रामकिशोर दोगने ने कांग्रेसजनों के साथ मिलकर शाल-श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने हरदा बार-एसोसिएशन को सांसद निधि से दिए गए 10 लाख एवं स्वयं की ओर से अधिवक्ता स्व. संजय सांखला एवं अधिवक्ता स्व. अनिल घाघरे के परिवार को 50-50 हजार आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पंवार, डॉ. प्रकाश झबर, हेमंत टाले, लखन सिंह मौर्य, यूसुफ बाबा, कैलाश पटेल, पुरूषोत्तम कोठारी, बद्री जोशी, विजय सूरमा, सुभाष पटेल, भूपेश पटेल, अनिल दुबे, संजू दुबे, अवनी बंसल, गौरीशंकर शर्मा, धर्मेन्द्र चौहान सहित सैकड़ो कांग्रेसजन उपस्थित थे।

213 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!