यह बात गलत है….

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के चन्द्रशेखर आजाद वार्ड क्रमांक 2 का दृश्य है। जहां लंबे समय से वार्डवासियों को पक्की नाली व सड़क की दरकार है, किंतु उनकी यह आस सालों से अधर में है। परिणाम स्वरूप यहां के वाशिंदे अव्यवस्थाओं के बीच रहगुजर करने को विवश हैं। जानकारी के अनुसार वार्ड की सरकार कालोनी में सभी नालियां पुराने समय की बनी है, जो वर्तमान स्थिति में नाकाफी साबित होने लगी है। यही वजह है कि जगह-जगह गंदा पानी फैल रहा है। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां सभी परिवार कई सालों से निवासरत हैं। जो कि मूलभूत सुविधाओं से मोहताज है। जिसमें स्वच्छता के लिहाज से सड़क, नाली समेत अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं। लेकिन इस ओर ध्यान नही दिया जा रहा है। जिसका खमियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ता है। इतना ही नही, कालोनी में बाहर से आने वाले लोग हर बार यही तस्वीर देखकर कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

174 Views

Leave a Reply