पेंशनर संघ की मासिक बैठक आज  

 

अनोखा तीर, हरदा। मध्य प्रदेश पेंशनर संघ तहसील शाखा हरदा की मासिक बैठक 6 अगस्त रविवार दोपहर 4 बजे से कृषि उपज मंडी रेस्ट हाउस में रखी गई है। बैठक में म. प्र. शासन का पेंशनरों के मांगों के प्रति उदासीन रवैए के खिलाफ विचार विमर्श कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। शासन हर बार पेंशनरो का विगत में 32 माह, फिर 27 माह का एरियर रोके हुए हैं। पेंशनरो को अभी भी नियमित कर्मचारियों से ९ प्रतिशत महंगाई राहत कम मिल रही है।

94 Views

Leave a Reply