भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता पार्टी जिला हरदा के अंतर्गत हरदा विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय रविवार ६ अगस्त को कृषि उपज मंडी हरदा में आयोजित किया जाएगा। जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के द्वारा मध्य प्रदेश की सभी विधानसभाओं में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के विधानसभा में निवास करने वाले समस्त कार्यकर्ताओं का एक बृहद सम्मेलन आगामी संगठन संरचना एवं योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु किया जाना सुनिश्चित किया गया है। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में संभाग के प्रभारी प्रदेश के उपाध्यक्ष पंकज जोशी, कृषि मंत्री कमल पटेल, जिला प्रभारी विकास विरानी, जिलाध्यक्ष अमर सिंह मीणा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा विधानसभा प्रभारी देवीसिंह सांखला ने सभी कार्यकर्ताओं को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है।

Views Today: 2

Total Views: 90

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!