समरसता यात्रा आज हरदा आएगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। सागर में संत शिरोमणि रविदास जी का 100 करोड़ की लागत से भव्य व दिव्य मंदिर व सांस्कृतिक केंद्र बनाया जाएगा। समरसता यात्रा धार से 25 जुलाई को रवाना हो चुकी है। जो बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खण्डवा व इन्दौर जिले के विभिन्न तहसीलों का दौरा करते हुए 6 अगस्त को हरदा जिले में प्रवेश करेगी। समरसता यात्रा शहर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण करेगी तथा शाम 6 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज के सभाकक्ष में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। हरदा में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 7 अगस्त को सुबह समरसता यात्रा टिमरनी के लिए रवाना होगी। टिमरनी के वन विभाग के डिपो के हॉल में प्रात: 11 बजे जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद समरसता यात्रा सिवनी मालवा जिला नर्मदापुरम के लिए रवाना होगी। यह यात्रा बैतूल, नर्मदापुरम, भोपाल व विदिशा जिलों का दौरा करते हुए सागर में 12 अगस्त को संपन्न होगी। इस यात्रा का जिला स्तरीय नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया को बनाया गया है। उन्होने बताया कि इस यात्रा में संत रविदास जी का चित्र, पादुका एवं कलश रहेगा, जिनका पूजन भी होगा। रथ पर सामाजिक समरसता की सूक्तियां भी उल्लेखित रहेंगी। यात्रा में संत रविदास मंदिर निर्माण के लिए एक मुठ्ठी मिट्टी और नदियों का जल एकत्रित किया जाएगा।

184 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!