7 अगस्त से शुरू होगा मिशन इंद्रधनुष अभियान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन इंद्रधनुष के तहत बच्चों के टीकाकरण का अभियान छेड़ा जा रहा है। इसके तहत नौनिहालों को समय-समय पर लगने वाले टीके लगाए जाएंगे। जिले में यह मिशन तीन अलग-अलग चरणों में चलेगा। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने दी। डॉ. सिंह ने बताया कि मिशन इंद्रधनुष हरदा जिले में शुरू होने जा रहा है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी जरूरी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि तीन चरणों में होने वाले मिशन की शुरुआत 7 अगस्त को होगी। यह पहला चरण 7 से 12 अगस्त तक चलेगा। इसका दूसरा चरण 11 से 16 सितंबर तथा तीसरा चरण 9 से 14 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें हरेक बच्चे को विभिन्न रोग-प्रतिरोधक क्षमता वाले टीके लगाए जाएंगे। सीएमएचओ डॉ. सिंह ने कहा कि 5 साल में 7 बार ये टीके लगाए जाते हैं। हमारी कोशिश है कि किसी बच्चे का एक भी टीका छूटना नहीं चाहिए। हर बालक के माता-पिता का भी दायित्व है कि वे बाहर रहने के कारण यदि बच्चों को समय पर टीका नहीं लगवा पा रहे हैं तो किसी नजदीकी केंद्र जाकर इसे लगवाना सुनिश्चित करें। इन टीकों के लगने से बच्चा स्वस्थ रहेगा।

Views Today: 2

Total Views: 88

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!