आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय पर आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका बहनों की समस्याओं के निराकरण और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की घोषणा अनुसार आदेश जारी करवाने को लेकर एक ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर को सौंपा। उक्त जानकारी देते हुए भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुकेश निकुम एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ की जिलाध्यक्ष श्रीमती अर्चना गौर ने बताया कि मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार सहायिका बहनों की मानदेय वृद्धि में हुई विसंगति को शीघ्र दूर कर 750 के स्थान पर 1500 किए जाएं। इसके साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका जिसमें मुख्य रूप से कार्यकर्ता सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता बहनों को दो माह से मानदेय नहीं मिला जो जल्द दिलवाया जाए। पांच माह से भवन किराया नहीं मिला, मोबाईल डाटा का पैसा नहीं मिला जिसे जल्द दिलाए जाने की मांग की है। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बहने काफी संख्या में उपस्थित रही।

104 Views

Leave a Reply