रेलवे कर्मचारी यूनियन ने प्रताड़ना के विरुद्ध दिया धरना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन द्वारा सहायक मंडल अभियंता के कार्यालय प्रांगण में कर्मचारियों की प्रताड़ना के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। ये कर्मचारी अपने बंगले पर कार्य करवाने, प्रताड़ित करने, रेलवे आवास की मरम्मत न करने आदि समस्याओं को लेकर परेशान हैं। यूनियन की हरदा शाखा सचिव नितेश ढोके, कोषाध्यक्ष आईके यादव, उपाध्यक्ष दिनेश गहलोत, सहायक सचिव अनादि सोनानी, रेल संस्थान सचिव दुर्गेश झिंजोरे, कोषाध्यक्ष पवन कुल्हारे, सुभाष चावड़ा, अर्जुन कांडारे, विजेश ठाकरे व साथी उपस्थित थे। इस दौरान सहायक मंडल अभियंता ने पहुंचकर कर्मचारियों की समस्याएं जानी और उनका निराकरण करने के लिए आश्वासन दिया। इधर यूनियन ने भी विभाग को 30 दिन का समय दिया है। यदि इस अवधि में उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो धरना देने को बाध्य होगी।

140 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!