समाधान शिविर का आयोजन

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सत्र न्यायाधीश तृप्ति शर्मा एवं सचिव प्रदीप राठौर, न्यायधीश श्रीमती कला भ्रमरकर एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी सुश्री अर्पणा लोधी के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा समाधान शिविर आयोजित किया गया। जिसका पैरालीगल वालेंटियर्स द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। पैरा लीगल वालेंटियर लक्ष्मीकांत पारे के द्वारा ग्राम- कुकरावद, बालागांव, नकवाड़ा, सिरकम्बा, झाड़पा, रैसलपुर, जिजगांव, बूंदड़ा आदि ग्रामों में उपस्थित लोगों के बीच प्रचार किया। इस शिविर के माध्यम से राजस्व, वन, विद्युत व पुलिस विभाग के शमनीय अपराधिक मामलों को न्यायालय में प्रचलित राजीनामा योग्य मामलों तथा प्री लिगिटेशन मामलों को आपसी समझौते, कराकर आपस में सौहाद्रपूर्ण वातावरण निर्मित करें, यदि आपका कोई मामला उपरोक्त किसी श्रेणी में आता है और राजीनामा द्वारा प्रकरण का निपटारा कराएं। समाधान शिविर हरदा जिला न्यायालय, खिरकिया एवं टिमरनी व्यावहारिक न्यायालय में आयोजित होगा।

164 Views

Leave a Reply