आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के मुख्य बाजार घंटाघर से होकर गुजरने वाली सड़क है, जो खेड़ीपुरा नाके को रेलवे स्टेशन से जोड़ती है। इस बीच बाजार क्षेत्र में पहले की तुलना अब जगह कम पड़ने लगी है। यही कारण है कि शहर की एक दिशा में बायपास बन चुका है। जबकि दूसरी दिशा में बायपास बनना प्रस्तावित है। इसके बाद ही शहर को बेलगाम ट्राफिक से निजात मिलेगा। फिलहाल इन सबके अभाव में छोटे-बड़े सभी वाहन यहां से बेरोकटोक गुजर रहे हैं। अब, त्यौहार का समय नजदीक आते ही बाजार में चहलपहल अलग बढ़ गई है। जिसके चलते ट्राफिक कंट्रोल की आवश्यता महसूस की जा रही है। इस संबंध में जागरूक नागरिकों का कहना है कि जनसुरक्षा के लिहाज से वाहनों की आवाजाही बंद की जाना चाहिये। ताकि त्यौहार के समय पर बाजार की व्यवस्था ना बिगड़े। ऐसा करने से व्यवस्था में सुधार दिखाई देगा। इनमें बैरिकेट्स, निर्धारित जगह में धंधा-व्यवसाय एवं चिन्हित स्थानों पर पार्किंग का इंतजाम किया जाना शामिल है। क्योंकि भर त्यौहार पर भीड़ के मद्देनजर व्यवस्थाओं का विस्तार पसीने छुड़वा देता है। जिसके चलते लोगों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोगों का ये कहना लाजमी है, कि यह बात गलत है।
Views Today: 2
Total Views: 102

