जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत की जांच के लिए दल गठित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने मंगल शिवसिटी कॉलोनी के संबंध में जनसुनवाई में प्राप्त शिकायत के संबंध में जांच के लिए अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा की अध्यक्षता में संयुक्त जांच दल गठित किया है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आशीष कुमार खरे व तहसीलदार रामकिशोर झड़बड़े इस जांच दल में सदस्य रहेंगे। कलेक्टर श्री गर्ग ने जांच दल को 7 दिवस में शिकायत की जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

125 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!