Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

इंद्रधनुष में टीकाकरण की पहल

2 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को समय पर टीकाकरण करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा यूवीन पोर्टल के माध्यम से सुरक्षित किया जाएगा। अब मां को अपने बच्चों के टीकाकरण की जानकारी की डायरी नहीं रखनी पड़ेगी। इस हेतु बच्चों की जानकारी अपडेट की जा रही है। अब पांच वर्ष तक के बच्चों की जानकारी के साथ-साथ टीकाकरण की अगले डेट भी एसएमएस के माध्यम से मिल सकेगी।

हरदा सहित सभी जिलों में चल रहा कार्य

जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग के महत्वाकांक्षी इंद्रधनुष अभियान के तहत टीकाकरण करने के लिए बच्चों का नियमित डाटा अपडेट किया जा रहा है। अब गर्भवती महिलाओं और पांच वर्ष तक के बच्चों के टीकाकरण की डेट और डोज दोनों ही याद रखने की जरूरत नहीं होगी। विभाग द्वारा इसके लिए यू-विन नामक एक पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल पर बच्चों का पंजीकरण करने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों की सारी जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जा रही है, ताकि उनके समय-समय पर एसएमएस के माध्यम से अपडेशन की प्रक्रिया की जा सके। महिलाओं और बच्चों को जब भी टीका लगना होगा, उसकी जानकारी समय, दिनांक मोबाइल फोन पर मिल सकेगी। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों की आईडी बनाने के साथ- साथ गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण भी किया जाएगा। तीन माह तक की जानकारी इस पोर्टल पर अपलोड की जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रहे। इस योजना के तहत इन दिनों प्रदेश के सभी जिलों में कार्य किया जा रहा है। इनमें हरदा सहित खरगोन, नरसिंहपुर, निवारी, पन्ना, सीहोर, बड़वानी, मुरैना सिंगरौली और सागर में यह शुरुआत होने जा रही है।

89 Views
89 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply