अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने थाना कोतवाली हरदा के अपराध क्र222/2023 आर्म्स एक्ट में फरार आरोपियों महेश उर्फ बरेली पिता शंकरलाल मीणा तथा रविशंकर पिता बनवासी कोटार निवासी सकुर कॉलोनी हरदा की सूचना देने वाले को 5-5 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि फरार आरोपियों महेश उर्फ बरेली पिता शंकरलाल मीणा तथा रविशंकर पिता बनवासी कोटार निवासी सकुर कॉलोनी हरदा की गिरफ्तारी के लिए जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।
72 Views

