नम्रता मोराने को कृषि मंत्री ने किया सम्मानित

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मप्र राज्य कृषि विपणन बोर्ड की स्थापना के 50 साल पूरे होने पर उपज मंडी हरदा में आयोजित किए गए कार्यक्रम में बुधवार को कृषि मंत्री कमल पटेल द्वारा जिले के विभिन्न कलाकारों को भी सम्मानित किया। जिसमें फोटोग्राफी कला में उत्कृष्ट कार्य के लिए शहर की नम्रता मोराने को सम्मानित किया गया। मंत्री पटेल ने नम्रता के हुनर और कला की प्रशंसा की एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि नम्रता जिले की पहली लेडी फोटोग्राफर के तौर पर अपनी फोटोग्राफी कला के लिए प्रसिद्धि है। नम्रता पूर्व में भी गोवा में अखिल भारतीय फोटोग्राफी एवं युवा उत्सव कार्यक्रम में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो चुकी है।

72 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!