Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

भगवान को अर्पित किए छप्पन भोग

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। माहेश्वरी महिला मंडल हरदा-खिरकिया द्वारा अधिक मास के पावन पर्व पर हरिहर मिलन का आयोजन किया गया। इस दौरान ठाकुर जी को छप्पन भोग को प्रसाद अर्पित किया। पंडित जी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोलेनाथ व लड्डू गोपाल का अभिषेक संपन्न कराया। सुंदर झांकी बनाई गई। समाज के 11 जोड़े इस पुण्य कार्य के साक्षी बने। सभी महिलाओं ने फूलों की होली खेली व सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुति के साथ हरिहर मिलन के प्रोग्राम को हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस उत्सव में हरदा जिला अध्यक्ष गोपी तोषनीवाल, सचिव सुनीता तोषनीवाल खिरकिया, स्थानीय अध्यक्ष रागिनी तोषनीवाल, सचिव शोभना मोहता, रेखा मोहता, ललिता राठी, आजाद तोषनीवाल, दीप्ति बियानी, जानकी बजाज, शोभा बांगड़, उषा सोमानी मधु छापरवाल सहित मंडल की अन्य सभी बहने सम्मिलित थी।

111 Views
111 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply