कांग्रेस सेवादल ने परंपरा अनुरूप किया ध्वजारोहण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश तथा प्रदेश संगठन के मार्गदर्शन में हर महिने के अंतिम रविवार को मुख्यालय पर ध्वजारोहण कार्यक्रम अंतर्गत संगठन की जिला इकाई इस परंपरा का बखूबी निर्वहन कर रहा है। इसी क्रम में इस रविवार को भी घंटाघर चौक पर ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। साथ ही देशभक्ति का जज्बा जगा दे, ऐसे जयकारें लगाएं गये। वहीं इससे पहले कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लौहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष कांग्रेस सेवादल उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि राष्ट्र्रीय अध्यक्ष लाल जी भाई देसाई एवं प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव की मंशा अनुरूप ये कार्यक्रम सतत जारी है। जिसमें संगठन के साथ-साथ कांगे्रस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहती है। अलसुबह पूर्ण अनुशासन के साथ कांग्रेसजनों की उपस्थित सेवादल की हौंसला अफजाई करता है। उन्होंनें बताया कि इस माह वरिष्ठ कांग्रेस नेता बालकृष्ण पाटिल एवं वरिष्ठ अशोक नेगी ने ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात राष्ट्रगीत का गान हुआ। वहीं भारत माता के नारे लगाएं गए गए। इस मौके पर पूर्व नपाध्यक्ष हेमंत टाले, सेवादल के प्रदेश महासचिव गोविंद व्यास, जिला संगठन मंत्री जयप्रकाश त्रिपाठी, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहन सांई, सेवादल जिलाध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया, उपाध्यक्ष नितिन जोशी, सेवादल के महिला संगठन की प्रदेश सचिव राधिका शेखावत, जिलाध्यक्ष राजवंती लखोरे, नितिन पचौरी, मनोज कुचबंदिया, हर्षित शर्मा , रमेश सोनकर, मुजाहिद अली, अशोक पटेल, अतुल पस्टारिया, नवीन पाल, सोनम पाल, छमा देवड़ा, अनिता दमाडे, अनिल गोहर, विनय वर्मा, सतीश कुचबंदिया, उमेश सेजकर, पंकज विश्नोई , प्रणय तिवारी, जुगल किशोर ठाकुर, नीरज पांडे समेत अन्य कार्यकता उपस्थित रहे।

323 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!