१० अगस्त से … गोंसाईं मंदिर में शिव महापुराण का आयोजन

 

अनोखा तीर, हरदा। अधिक मास के पावन मौके पर शहर के गोलापुरा स्थित श्री गोंसाई मंदिर में आगामी 10 अगस्त से शिव महापुराण का आयोजन होने जा रहा है। पंडित सुशील जोशी कनारदा के मुखारबिंद शिव महिमा का गुणगान होगा। आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार गुरूवार 10 अगस्त से प्रारंभ शिव महापुराण का बुधवार 16 को समापन होगा। कथा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा। महापुराण के पहले दिन सुबह 9 बजे विशाल कलश यात्रा भी निकाली जाएगी, जो कैला माता मंदिर से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक आएगी। आयोजकों ने धर्मप्रेमी जनता से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर कथा श्रवण करने का अनुरोध किया है। कथा स्थल पर महिलाओं की पृथक से बैठक व्यवस्था रखी जाएगी।

329 Views

Leave a Reply